{"_id":"61da87fdf2e5071bd463de7e","slug":"monkey-thrown-a-three-months-old-baby-into-the-water-tank-in-baghpat-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: तीन माह के बच्चे को उठाकर ले गया बंदर, पानी की टंकी में मृत मिला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: तीन माह के बच्चे को उठाकर ले गया बंदर, पानी की टंकी में मृत मिला मासूम
Sun, 09 Jan 2022 12:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:31 PM IST
सार
यूपी के बागपत में एक तीन माह के सोते हुए बच्चे को बंदर उठाकर ले गया और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। परिजनों को बच्चा मृत मिला।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार देर रात एक मकान के कमरे में सो रहे तीन माह के मासूम को बंदर उठाकर ले गया। परिजनों के तलाश करने पर बच्चा पानी की टंकी में पड़ा मिला। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी कलंजरी गांव मे शनिवार रात करीब 12 बजे एक मकान के कमरे में तीन माह का केशव पुत्र प्रिंस चारपाई पर सो रहा था इसी दौरान उसे बंदर उठा कर ले गया।
यह भी पढ़ें : दोस्त बने कातिल: सहारनपुर में रुपये नहीं लौटाने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
बच्चा चारपाई पर न दिखने पर परिजनों ने उसकी कई घंटे तलाश की लेकिन उसका पता नही लगा।
जैसे ही परिजन घर की छत पर पहुंचे तो बच्चा पानी की टंकी में मृत पड़ा मिला। परिजन उसे दिल्ली के अस्पताल भी लेकर गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से जहां परिवार में गम का माहौल है। वहीं गांव में अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है कि गांव से बंदर नहीं पकड़वाए जा रहे थे, जबकि वे कई बार इसकी मांग कर चुके हैं।