फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Money spent on social media will have to be accounted for

सोशल मीडिया पर खर्च धन का देना होगा हिसाब

Tue, 30 Mar 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Money spent on social media will have to be accounted for
पंचायत चुनाव ---------
विज्ञापन

प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर जारी किए गए दिशा निर्देश
बड़ौत।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही दावेदार चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। सीटों के आरक्षण के बाद नये दावेदार भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए पंचायत चुनाव के मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। उधर इस बार पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रचार में खर्च करने के लिए एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा। इसमें सोशल मीडिया पर होने वाला खर्च भी शामिल रहेगा।
आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। ग्राम पंचायत पद के प्रत्याशी दस हजार, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के 75 हजार और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी डेढ़ लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे। चुनाव के दौरान पंपलेट, पोस्टर, बैनर, वॉल राइटिंग, चाय नाश्ते के लिए खर्च होने वाली धनराशि भी जोड़ी जाएगी। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही खर्च का पूरा ब्योरा रिटर्निंग अधिकारी को देना होगा। तभी मतगणना के बाद जमानत राशि बचाने वाले प्रत्याशी को जमानत के रूप में जमा की गई धनराशि वापस लौटानी होगी।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा के साथ जमानत राशि, नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य तय किया है। प्रत्याशियों को खर्च का पूरा ब्योरा देना होगा। चुनाव आचार संहिता का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को पीपीई किट का भी देंगे प्रशिक्षण
बड़ौत। पंचायत चुनाव में लगे मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान पीपीई किट से जुड़ी जानकारी भी दी जाएंगी। इसके लिए गाइड लाइन जारी की। उप निर्वाचन अधिकारी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन कर प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। कोविड 19 को देखकर उचित संख्या में रिजर्व मतदान कार्मिक रखना तय हुआ है। कोरोना के लक्षण पाने पर रिजर्व कर्मचारियों से काम लिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों का डाटा फीड हो चुका है।
स्वास्थ्य टीम करेगी जांच
बड़ौत। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी।
वाहन भी होंगे सैनिटाइज
बड़ौत। पोलिंग पार्टियों के बूथों पर जाने से पहले और बूथों से पेटियों को जमा करने के बाद वाहनों को भी सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed