फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Molestation of women and women in bus

यूपी: चलती बस में महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर धुना

Wed, 06 Jan 2021 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2021 01:58 AM IST
Baghpat News: Molestation of women and women in bus
आरोपी की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से प्राइवेट बस में बड़ौत आ रही महिलाओं और युवतियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। बड़ौत में तहसील गेट के पास पहुंचने पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। इस पर एकत्र हुई भीड़ को देख आरोपी बस से उतरकर तहसील परिसर मेें घुस गए। यहां लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि पांच भागने में कामयाब रहे।



बागपत के वाजिदपुर गांव निवासी एक महिला अपने परिवार की महिलाओं, युवतियों और बच्चों के साथ मंगलवार को दिल्ली से प्राइवेट बस में बड़ौत आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में बस में सवार युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। तंग आकर महिला और उसके परिजन बागपत में बस से उतर गई और दूसरी बस में सवार हो गई।


इसके बाद युवक भी उसी बस में सवार हो गए और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। बस के बड़ौत में तहसील गेट के पास पहुंचते ही महिलाओं और युवतियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी युवक भीड़ को देख तहसील में घुस गए। लोगों ने पीछा कर उन्हेें तहसील में घेर लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच आरोपी तहसील परिसर की दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस ने तीन युवकों को धर दबोचा और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: रिटायर्ड इंजीनियर के घर डकैती, वारदात से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed