फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Moha all hearts by presenting cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा सभी मन

Sun, 02 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Moha all hearts by presenting cultural programs
छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा - फोटो : BAGHPAT
छपरौली/दोघट। शिक्षण संस्थाओं में रविवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली में कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी कीर्ति व खंड शिक्षा अधिकारी सविता डबराल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके साथ ही महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गीत, नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दोनों महापुरुर्षो के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वॉर्डन नीलम तोमर, मधु चौधरी, स्वाति द्विवेदी, मंजू मलिक, निशा, नैंसी खुशी, सिया, मनु, अनामिका, नेहा, गरिमा, रितिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्रीति कश्यप प्रथम स्थान, वंशिका राणा दूसरे, निक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जोबन सिंह, जय प्रकाश रुहेला, कल्पना सिंह, अपेक्षा राठी, स्वाति पवार, लवी वर्मा, नेहा तोमर, गौरव कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में दोनों महापुरुषों की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed