{"_id":"612537d38ebc3e7a1e6ffa2f","slug":"mm-inter-college-personnel-boycotted-the-work-kahkra-news-mrt5530712180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएम इंटर कॉलेज के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएम इंटर कॉलेज के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वेतन मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी
खेकड़ा।
विगत तीन माह से रुका वेतन नहीं मिलने के कारण महामना मालवीय इंटर कॉलेज के कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने बकाया वेतन मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
महामना मालवीय इंटर कॉलेज के कर्मचारी मुकेश कुमार, राजेश कुमार, पवन, राजवती और संतोष चार दिन से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे है। उनका आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक और कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तानाशाही के चलते उनका गत मई माह से वेतन रुका हुआ है। वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे है। प्रबंधक और प्रधानाचार्य से वह कई बार बकाया वेतन दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका बकाया वेतन नहीं दिलवाया। उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र धामा ने कहा कॉलेज प्रशासन की ओर से उनको वेतन दिलाने में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। उनके वेतन बिल समय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजे जा चुके हैं।