{"_id":"69fa52c2303503c5000c6cb0","slug":"mla-inaugurates-pabla-aminagar-sarai-road-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151212-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पाबला-अमीनगर सराय मार्ग का विधायक ने शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पाबला-अमीनगर सराय मार्ग का विधायक ने शुभारंभ किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पाबला से अमीनगर सराय मार्ग का भाजपा विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विधायक ने बताया कि 20 करोड़ 51 लाख रुपये से पाबला बेगमाबाद से होते हुए बसा टीकरी, मितौली, फतेहपुर से होते हुए अमीनगर सराय तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे रही है और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो गई और अपराधी या तो जेल में हैं या फिर वह प्रदेश छोड़ चुके हैं। बताया कि क्षेत्र के लोग काफी दिनों से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। अब चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से उनकी मांग पूरी हो गई। इस दौरान ठाकुर सर्वजीत सिंह, रमेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र बली, गौरव यादव, सतबीर यादव, आशीष त्यागी, प्रवीण प्रधान आदि मौजूद रहे।