फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mitli Rajbaha turned into a dirty drain

मीतली रजबहा गंदे नाले में तब्दील

Sun, 16 Jan 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mitli Rajbaha turned into a dirty drain
खेकड़ा। खेकड़ा के पूर्वी छोर से होकर गुजरने वाले मीतली रजबहा गंदे नाले में तब्दील हो चुका है। हालात ऐसे है कि सिंचाई विभाग की ओर से पानी छोड़ने के बाद भी किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारण है कि इसके किनारे रहने वालों लोगों ने कूड़ा आदि डालकर इसे पाट दिया है। सिंचाई के लिए पानी न मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर से जनपद में 37 रजबहे जुड़े हैं, इनमें से खेकड़ा क्षेत्र में फिरोजपुर और मीतली रजबहे फसलों की लाइफलाइन रही हैं। मीतली रजबहे पर ईट भट्ठों और उसके आसपास की बस्ती के लोगों ने अतिक्रमण कर इसे कूड़े से पाट दिया है। लोग इसी में कूड़ा डालते है। घरों के गंदे पानी की निकासी भी इसी में करते हैं। खेकड़ा में रजबहे की सफाई नहीं होने से झाड़ियां उग गई हैं। रजबहे की स्थिति बसी गांव से फखरपुर गांव तक बेहद खराब है। किसान नरेंद्र धामा, रामफल सिंह, जयदीप सिंह का कहना है कि रजबहे में गंदगी के डाले जाने से पानी खेकड़ा से आगे नहीं पहुंच पाता है। सिंचाई ना होने से फसलों को नुकसान पहुंचाता है। किसानों ने कई बार सिंचाई विभाग से रजबहे की सफाई कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर रजबहे की सफाई करवाने और इसमें कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रजबहे की सफाई व मरम्मत कराने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा जाएगा। खेकड़ा से आगे टेल तक खोदाई कराने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। किसानों की समस्या का निदान कराया जाएगा। - एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed