Baghpat:ऑपरेशन इस्माइल की बड़ी सफलता, पुलिस ने चार घंटे में परिजनों को सौंपा लापता हुआ तीन साल का तैमूर
बागपत के कस्बा सराय में रोता मिला 3 साल का तैमूर पुलिस की मुस्तैदी से सिर्फ चार घंटे में परिवार से मिल गया। मिशन शक्ति टीम ने सीसीटीवी और एलान की मदद से परिजनों का पता लगाया। परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में एसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन इस्माइल के तहत थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। कस्बा सराय क्षेत्र में रोता हुआ मिला तीन वर्षीय मासूम तैमूर मात्र चार घंटे में ही अपने परिजनों से मिलवा दिया गया।
बाजार में अकेले रोता मिला बच्चा
10 दिसंबर को मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक गायत्री राजपूत और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिरोही की टीम को बाजार में एक छोटा बच्चा रोते हुए मिला। बच्चा डरा हुआ था और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था।
यह भी पढ़ें: कफ सिरप तस्करी: आठ साल में करोड़पति बना कैंटर चालक आसिफ, दुबई और आस्ट्रेलिया में चला रहा होटल, पुलिस को तलाश
मस्जिदों से एलान और सीसीटीवी की मदद
टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए-मस्जिदों से बच्चे के बारे में एलान करवाया। बाजार और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। राहगीरों और दुकानदारों से पूछताछ की। लगातार कोशिशों के बाद बच्चे की पहचान तैमूर पुत्र अंसार निवासी काशी, थाना परतापुर, जनपद मेरठ के रूप में की गई।
चार घंटे में मिला परिवार
तैमूर के पिता अंसार और चाचा अफसार को सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तैमूर को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चा मिलते ही परिवार की आंखें नम हो गईं।
परिजनों ने पुलिस का जताया आभार
परिजनों ने मिशन शक्ति टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस की तेज कार्रवाई की वजह से उनका बच्चा सुरक्षित वापस मिल सका। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की तारीफ की।