{"_id":"58961b384f1c1b4a40e8336c","slug":"missing-man-from-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम से युवक लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम से युवक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
उदयवीर का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
बागपत। महावतपुर बावली गांव से ट्रक पर असम (गुवाहटी) गए युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रक चालक ने उसको गायब कर रखा है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
महावतपुर बावली निवासी उदयवीर ने बताया कि उसके भाई बेदी (35) को नौ दिन पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति ट्रक पर गुवाहटी लेकर गया था। आरोपी ट्रक चालक है। उसने अपने भाई बेदी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। इस बारे में आरोपी व्यक्ति से बात की तो उसने बेदी की जानकारी होने से इंकार कर दिया। बड़ौत कोतवाली पर पुलिस ने घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपने भाई की बरामदगी और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।