{"_id":"634ef0da2f9409442f742537","slug":"missing-farmer-s-body-found-in-shabga-s-field-baghpat-news-mrt610074017","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबगा में खेत में पड़ा मिला तीन दिन से लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबगा में खेत में पड़ा मिला तीन दिन से लापता किसान का शव
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दो दिन से परिजन कर रहे थे तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शबगा गांव से तीन दिन से लापता किसान का शव ककौरकलां मार्ग स्थित एक खेत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार शबगा गांव निवासी किसान सुदेश (55) पुत्र सुखवीर शनिवार सुबह खेत पर घूमने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। इसके लापता होने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की परंतु पता नहीं चल सका। रविवार सुबह लापता किसान सुदेश का शव ककौरकलां मार्ग पर गांव के ही किसान हरिसिंह के खेत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी पाकर छपरौली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उधर, थाना प्रभारी नितिन पांडेय का कहना है कि मृतक के परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।