{"_id":"6247353884c29c65fc26c4f1","slug":"missed-studies-during-corona-period-compensated-by-extra-class-baghpat-news-mrt582767012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना में छूटी पढ़ाई की भरपाई के लिए स्कूलों में छुट्टी के दिन भी चल रही पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना में छूटी पढ़ाई की भरपाई के लिए स्कूलों में छुट्टी के दिन भी चल रही पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना काल में छूटी पढ़ाई की भरपाई करने के लिए स्कूलों में अवकाश के दौरान भी कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त स्कूलों में दो घंटे अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराया जा रहा है। शिक्षकों और अभिभावकों का मानना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान ऑनलाइन शिक्षा के बावजूद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। इसे पटरी पर लाने के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा समेत घर पर भी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक स्कूल बंद रहने से विद्यार्थी पढ़ाई से दूर रहे। स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई गईं। इसके बावजूद शिक्षा की भरपाई नहीं हो पाई। ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों के मानसिक स्तर और समझने की क्षमता में कमी आई। अब स्कूल खुलने पर भरपाई के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। कुछ स्कूलों में छुट्टी के दिन भी विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर पढ़ाई कराई जा रही है।
कोरोना काल में पढ़ाई प्रभावित
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। अब स्कूल में अतिरिक्त कक्षा के साथ-साथ छुट्टी में स्कूलों में कक्षाएं शुरू कराकर छूटी पढ़ाई की भरपाई कराई जा रही है।- अमित चौहान, प्रधानाचार्य गेटवे इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
चलाई जा रहीं अतिरिक्त कक्षाएं
कोरोना संक्रमण में विद्यार्थियों की छूटी पढ़ाई पूरी कराने और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए रोजाना दो घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 26 अप्रैल से बोर्ड की परीक्षा को लेकर स्कूल में तैयारी कराई जा रही है। - अजय गोयल, प्रबंधक सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल
पढ़ाई में पिछड़ गए थे बच्चे
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई थी। ऑनलाइन पढ़ाई में स्मार्ट फोन और नेटवर्किंग के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। अब स्कूल खुलने पर बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।- नवनीत शर्मा, अभिभावक
पढाई में कम, खेल में रहता था अधिक ध्यान
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों की निगरानी रखने के बावजूद पढ़ाई प्रभावित हुई। बच्चों का पढ़ाई के बजाए गेम पर अधिक ध्यान रहता था। स्कूल खुलने पर अब बच्चों की पढ़ाई रूटीन में आ रही है। - पंकज सिंह, अभिभावक