{"_id":"69d0146f2f3ef3fe030d326f","slug":"minority-department-will-investigate-action-will-be-taken-against-those-who-are-negligent-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-149423-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अल्पसंख्यक विभाग करेगा जांच, लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अल्पसंख्यक विभाग करेगा जांच, लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
-बड़ौत में बड़का रोड पर विवाह मंडप के शौचालय के गड्ढे में गिरकर बच्चे की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में बड़का रोड पर विवाह मंडप के शौचालय के गड्ढे में गिरकर बच्चे इरशाद की बुधवार को मौत के मामले को लेकर अब अल्पसंख्यक विभाग ने जांच शुरू कर दी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
इस घटना को लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान गड्ढा खुला मिला और उसमें बरसात का पानी भी भरा हुआ मिला। संबंधित स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे यह हादसा हुआ। कैलाश चंद तिवारी ने स्पष्ट किया है कि कार्यदायी संस्था से जुड़े कर्मचारियों और ठेकेदार की भूमिका की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।