फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Minister of State flagged off the awareness rally

राज्यमंत्री ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Sat, 02 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Minister of State flagged off the awareness rally
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर संचारी रोग अभियान के तहत रैली निकालते बच्चें व स्वास्थ्य विभ? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को सीएचसी से जागरूकता रैली निकाली गई। राज्यमंत्री केपी मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील में संपन्न हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बाल विकास विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पोषाहार देगा। ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग ग्राम स्तर पर नालियों की नियमित सफाई और फॉगिंग कराएंगे। शिक्षा विभाग दिमागी बुखार के कारणों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। नगर विकास विभाग नगर क्षेत्र में खुली नालियों को ढक कर शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराने, उथले हैंडपंपों को लाल रंग से चिह्नित करने का कार्य करेगा। कृषि विभाग सिंचाई के वैकल्पिक उपायों की जानकारी किसानों को देगा। उद्यान विभाग मच्छर रोधी पौधों को उगाने, पशुपालन विभाग सूअर बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित कराने के लिए प्रेरित करेगा। बताया कि 15 से 30 अप्रैल तक संचालित दस्तक अभियान के तहत घर-घर निगरानी समिति के सदस्य जाकर मच्छर जनित संक्रामक रोगों की जानकारी लेंगे। इस अवसर पर डीएम राजकमल यादव, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ हरीश भदौरिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अजेंद्र मलिक, एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह, नोडल अधिकारी डॉ सुरुचि, एसीएमओ डॉ यशवीर सिंह, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक, अमिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed