फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Minister in charge will review law and order and development works today

Baghpat News: प्रभारी मंत्री आज करेंगे कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा

Sat, 22 Jun 2024 03:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge will review law and order and development works today
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री यशवंत सैनी आज बागपत में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद करेंगे।
विज्ञापन

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग राज्य मंत्री यशवंत सैनी शनिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचेंगे। जहां प्रभारी मंत्री पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्या सुनेंगे। इसके उपरांत उद्योग बंधु, बैंकर्स, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, जिले में चार लेन व दो लेन की सड़कों से जोड़ने की योजना, गड्ढा मुक्ति अभियान, स्ट्रीट वैंडर्स को पीएम स्वनिधि वितरण, पर्यटन विकास, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर को बड़ौत स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद बड़ौत की मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed