फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Minister angry at officers' working style, warns of action

Baghpat News: अफसरों की कार्यप्रणाली पर मंत्री नाराज, कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 24 Sep 2024 05:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 24 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Minister angry at officers' working style, warns of action
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में अफसरों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। साथ ही कई विभागों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए और सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा सीएम डेश बोर्ड, बकाया गन्ना भुगतान और जर्जर सड़कों की हालत सुधारने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में समाज कल्याण विभाग की पारिवारिक लाभ योजना में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रों को छात्रवृत्ति और पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाने व सभी की ईकेवाईसी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मलकपुर चीनी मिल से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कराए जाने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से की गई कार्रवाई धरातल पर नजर आनी चाहिए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को जल्द कार्रवाई कर किसानों का भुगतान दिलाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने एलडीएम को तीस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का सर्वे कराकर बैंक शाखा के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-------
संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए उपायुक्त जीएसटी
प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने आयकर विभाग के उपायुक्त जीएसटी की कार्य शैली पर नाराजगी जताई। जो आयकर विभाग की योजनाओं की प्रगति के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रभारी मंत्री ने उनको सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जहां की शिकायत, वहीं कराए समाधान
प्रभारी मंत्री ने अफसरों को हिदायत दी कि जहां की शिकायत है, उसी स्तर पर उसका समाधान कराया जाए। सभी अधिकारी दस से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुने। जिससे लोगों को मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।
----------------
अपराधियों पर कसा जाए शिकंजा
प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें जिले के लोगों से ठगे गए 24 लाख रुपये वापस कराने और 933 अपराधियों की हिस्ट्रशीटर खोलने की जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री ने फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए और क्यूआर कोड व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए।
-------
महिला की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो
छपरौली विधायक डाॅ. अजय कुमार ने खेकड़ा में छत पर करंट लगने से महिला की मौत होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने महिला की मौत के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने जांच कराने के निर्देश दिए।

-------------
सीएचसी में बेहतर मिली व्यवस्था, अधीक्षक को सम्मानित किया
प्रभारी मंत्री ने सोमवार शाम सीएचसी परिसर में ओपीडी, आपातकालीन सेवा, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष समेत अन्य कक्षाें का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्था दुरुस्त मिली। सीएचसी में भर्ती मरीजों से प्रभारी मंत्री से वार्ता कर उपचार की जानकारी ली। साथ ही जी-20 शिखर सम्मेलन, वर्ल्ड हेरीटेज कम्यूनिटी मीटिंग में टेली मेडिसिन सेवा को प्रोत्साहित करने पर सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद मंत्री ने वार्ड एक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने वाले ओमप्रकाश के घर खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed