{"_id":"62867e0e98b9925782253523","slug":"mining-officer-fined-five-trucks-kahkra-news-mrt589299016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट के हरियाणा से यूपी मे प्रवेश करने वाले पांच ट्रको पर लगाया एक लाख 35 हजार रूपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट के हरियाणा से यूपी मे प्रवेश करने वाले पांच ट्रको पर लगाया एक लाख 35 हजार रूपये का जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बिना परमिट हरियाणा से डस्ट और गिट्टी लादकर बागपत आ रहे पांच ट्रकों को खनन अधिकारी ने अभियान चलाकर तहसील के पास पकड़कर एक लाख 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया। चार ट्रक मालिकों ने मौके पर ही जुर्माने की अदायगी कर दी।
हरियाणा से रोजाना माल लदे ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से बागपत जनपद मे प्रवेश करते हैं। इनमें से कुछ ट्रकों के पास यूपी में प्रवेश का परमिट नहीं होता है। जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने टीम के साथ बिना परमिट यूपी में प्रवेश करने वाले ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने खेकड़ा तहसील के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पांच ट्रकों को रुकवाकर जांच की। डस्ट एवं गिट्टी से लदे पांचों ट्रकों के चालक परमिट नहीं दिखा पाए। इस पर खनन अधिकारी ने पांचों ट्रकों पर एक लाख 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया। चार ट्रक मालिकों को मौके पर ही जुर्माना अदा करने पर छोड़ दिया गया। जुर्माना अदा न करने वाले एक ट्रक को सीजकर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया। जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव का कहना है कि हरियाणा से यूपी में माल लेकर आने वाले ट्रकों के पास परमिट होना जरूरी है। बिना परमिट वाले ट्रकों के खिलाफ यूपी में प्रवेश करने पर कार्रवाई की जाएगी।