फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Minimize use of chemical fertilizer

रसायनिक खाद का कम से कम करें उपयोग

Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Minimize use of chemical fertilizer
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड स्थित जय बजरंग प्रतिष्ठान पर चल रहे कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिन वक्ताओं ने किसानों से रसायनिक खाद का कम उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री कवल सिंह चौहान ने बताया कि कृषि आधारित रोजगार को तकनीकी के साथ किया जाना चाहिए। खेत में कम से कम रसायनिक खाद का उपयोग करना चाहिए। रसायनिक खाद्य युक्त फसल नुकसानदायक होती है। इसके उपयोग करने से बहुत सारी बीमारियां पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि बेबी कॉर्न, मशरूम की खेती आमदनी का साधन है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विनोद श्योराण ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्र अपना स्वयं का रोजगार करें और इस योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाए। नोडल अधिकारी जयकुमार ने बताया कि सभी छात्रों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बैंक में भेजी जाएगी। सभी इस योजना से ऋण और सब्सिडी का लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि किसानों को मिट्टी की जांच करानी चाहिए। उन्होंने अच्छी रसायनिक दवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, डॉ. भक्ति नारायण, वसीम अहमद, खुशीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed