फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Millions of bank cashiers home robbery

केनरा बैंक कैशियर के घर लाखों का डाका 

Wed, 14 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 14 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Millions of bank cashiers home robbery
डकैती के बाद ब‌िखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
बागपत। केनरा बैंक के कैशियर जिनेंद्र कुमार जैन के आदर्श कॉलोनी स्थित मकान में मंगलवार को दिनदहाड़े छह सशस्त्रधारी बदमाशों ने लाखों रुपये का डाका डाला। बदमाशों ने कैशियर की पत्नी, किराएदार प्रशिक्षु सिपाही और दो बच्चों समेत घर में मौजूद पांच सदस्यों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश खुद को क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम से बताकर घर में घुसे। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


केनरा बैंक की बाघू गांव की शाखा में कैशियर जिनेंद्र कुमार जैन का मकान बागपत के कोर्ट रोड गली नंबर दो आदर्श कॉलोनी में है। उनकी पत्नी बालेश जैन ने बताया कि मंगलवार शाम करीब तीन बजे वह कपड़ों की पैकिंग कर रही थी। इसी दौरान उसके घर के मुख्य दरवाजे से एक युवक आया और बोला कि हमारे पीछे पुलिस लगी हुई है। थोड़ी देर के लिए यहां पर रुक जाने दो, जल्दी ही चले जाएंगे। जब तक महिला कुछ समझ पाती, तभी वहां पर एक ओर युवक आया। वह बोलते हुए कमरे से बाहर निकलने लगी तो दोनों बदमाशों ने उसके पिस्टल सटा दिया और बोला कि यहां से कहीं नहीं जाना है। कुछ देर बाद यहां चार बदमाश और मकान में घुस गए। उसके बाद उससे मकान में रखे आभूषण और कैश पूछने लगे। बदमाशों मकान में रखे करीब 40-50 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण निकाल लिए। 
विज्ञापन


दो बदमाश मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहने वाली महिला रोली के पास गए। रसोई में खाना बना रही रोली को बदमाशों ने कब्जे में ले लिया। पहले उसको मकान में नीचे लेकर आए। उससे उनके सामान के बारे में बताने को कहा। उसके बाद उसे उसके कमरे में ऊपर लेकर पहुंचे। वहां पर उसके तीन बच्चों रिया (10), नंदनी (8) व देवंश (5) को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके कमरे से 70 हजार रुपये नगद, करीब 10-15 तोले सोने-चांदी के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान अपने कमरे में पहुंचे किराएदार प्रशिक्षु सिपाही मोनू राठी निवासी सूजती को भी कब्जे में ले लिया। उससे बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम बताते हुए कहा कि इस मकान में बहुत ज्यादा पैसा होने की जानकारी मिली है, इसलिए यहां पर आए हैं। उसके बाद बदमाशों ने उसका पर्स और मोबाइल कब्जे में ले लिया। बाद में बच्चे देवंश को छोड़कर बाकी सभी पांच लोगों को हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया और सामान लूटकर फरार हो गए। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अफसर जांच पड़ताल में लगे हैं। एसपी अजय शंकर राय ने कहा अब तक की जांच में पता चला है कि घर के भेदिया ने वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed