फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mill paid off debt by selling sugar

गन्ना भुगतान करने की जगह 100 करोड़ रुपये खाते से निकालकर चुका दिया लोन

Wed, 22 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mill paid off debt by selling sugar
बागपत। मलकपुर शुगर मिल के अधिकारियों पर 100 करोड़ रुपये की चीनी बेचकर गन्ना भुगतान करने की बजाय कर्ज चुकाने का आरोप लगाया है। जबकि चीनी बेचकर मिलने वाली राशि से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया जाना था। यह मामला सामने आने के बाद सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व पदाधिकारियों ने डीएम को शिकायत दी है। जिसमें डीएम ने जांच कराकर रिकवरी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के पूर्व चेयरमैन चौधरी धूम सिंह समेत अन्य किसानों ने डीएम को मिल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत सौंपी है। चौधरी धूम सिंह ने बताया कि मलकपुर शुगर मिल के अधिकारियों को नियम के अनुसार चीनी बेचकर पूरी राशि से किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान करना होता है। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने सत्र 2019-20 में 50 करोड़ रुपये व 2020-21 में 50 करोड़ रुपये चीनी बेचकर गन्ना भुगतान करने की जगह कर्ज चुका दिया। इस तरह से यह गड़बड़ की गई है। ऐसा करने वाले प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम को शिकायत देकर प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। जिसमें डीएम राजकमल यादव ने जांच कराने के बाद रिकवरी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed