{"_id":"5f36d8428ebc3e4ae354a88c","slug":"milk-and-water-of-milk-will-be-from-cbi-investigation-billu-pradhan-baghpat-news-mrt4961588131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच से होगा दूध का दूध और पानी का पानी : बिल्लू प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच से होगा दूध का दूध और पानी का पानी : बिल्लू प्रधान
विज्ञापन
- सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में तीन राजनीतिक हत्याओं से बढ़ा खतरा
- भाजपा सरकार हर मुद्दे और मोर्चे पर नाकाम साबित हुई
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। भाजपा के बड़े नेता आपस में भिड़ रहे हैं और जिले के विकास पर किसी का ध्यान नहीं है।
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बिल्लू प्रधान ने कहा कि छपरौली क्षेत्र में तीन बड़ी राजनीतिक हत्याएं हो चुकी है। एक के बाद एक हो रही वारदात से दहशत का माहौल है। खेत और किसान के मुद्दे गौण हो गए हैं। किसानों के गन्ना भुगतान का मुद्दा सरकार भूल गई है। मलकपुर चीनी मिल से भुगतान क्यों नहीं दिलाया गया। खुद भाजपाई एक-दूसरे के खिलाफ सरेआम बयानबाजी कर रहे हैं। बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के मुंशी भी बयानबाजी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि सुरक्षा मांग रहे हैं, ऐसे में जनता की सुरक्षा कौन करेगा। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, महासचिव रिफाकत प्रधान, डॉ सीमा यादव, कार्यालय प्रभारी विवेक वर्धन शर्मा, कर्मवीर प्रधान, अमित शर्मा, रविंद्र नैन मौजूद रहे।