{"_id":"637525fdbb8fc634630f6658","slug":"mid-day-meal-will-be-investigated-baghpat-news-mrt613806691","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मील की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मील की होगी जांच
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील) के अंतर्गत बच्चों को मिलने वाले भोजन की जांच कराई जाएगी। हर महीने दस स्कूल और एनजीओ के किचन से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। भोजन की सही गुणवत्ता न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों में बच्चों को शुद्ध और अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के लिए मिड-डे-मील की जांच कराई जाएगी। खाद्य विभाग की टीम महीने मे कम से कम दस स्कूूलों या एनजीओ की रसोई से बच्चों को मिलने वाले भोजन के सैंपल लेगी। इसके पश्चात उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाएगी।
इसके अतिरिक्त बच्चों को एक अध्यापक, एक अध्यापिका, रसोइया व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व मां समूह के भोजन चखने के बाद ही गुणवत्ता संतोषजनक होने पर भोजन बच्चों को वितरित कराया जाएगा। विद्यालय स्तर पर भोजन चखने के लिए दिवस वार रोस्टर तैयार किया जाए और रजिस्टर में भोजन चखने वाले व्यक्ति का नाम एवं पदनाम अंकित किया जाए। एमडीएम के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि शासन के निर्देश मिलने पर इस बारे में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए है।