फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   mid-day meal me nikle keede

मिड-डे मील में निकले कीड़े

Sun, 23 Aug 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 23 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
mid-day meal me nikle keede
बड़ौत
विज्ञापन
के बडका गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर दो में मिड-डे मील में दिए गए दाल-चावल में कीडे़ मिलने से बच्चों और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

बच्चों ने कीडे़ युक्त चावल और दाल को एसडीएम को भी दिखाया। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

बडका गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर-दो में शनिवार को मिड-डे मील में दाल-चावल बच्चों को परोसा गया। दाल-चावल में कीड़े मिलने से बच्चे नाराज हो गए।

कई बच्चों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी। इस पर बच्चे कीडे़ युक्त दाल-चावल लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मिड-डे मील मेें परोसे गए दाल-चावल को जांच के लिए बीएसए को भेजा है।

उन्होंने इस मामले में जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यक्ष मनव्वर का कहना था कि यह गांव की राजनीति से प्रेरित मामला है। तहसील पहुंचे बच्चों मेें रोहित, बिटंटू, विकास, रजवान, सागर, विक्की, भूरा, आरिफ, सुमित, साबाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed