फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meritorious people honored

मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Meritorious people honored
बड़ौत। अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की ओर से जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, विशिष्ठ अतिथि जिला संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक राकेश जैन, कॉलेज प्रधानाचार्य डा यशपाल शास्त्री, अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला प्रमुख दीपक चौधरी व गौरव पंवार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि युवा राष्ट्र व समाज की उन्नति में अहम भूमिका निभाते है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के छात्र हरिओम गुप्ता, द्वितीय स्थान पर आने वाले जौहर पब्लिक स्कूल के छात्र कार्तिक व तृतीय स्थान पर आने वाले इसी स्कूल के छात्र आयुष कुमार को पालिका चेयरमैन व अन्य अतिथियों ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला सह-प्रमुख अलका शर्मा, जिला सह संयोजक अमन गुप्ता, आशु तोमर नगर अध्यक्ष, विजय कुमार, अंकुर ठाकुर, अर्चित गुप्ता, विवेक, मोहन, अंकुर चौधरी, हैप्पी शर्मा, अक्षय भारद्वाज, विशाल अहलावत, विनीत दांगी, अमित दीक्षित, वर्षांत, याचिका तोमर निशू, जांगिड, राशि चौहान राशि भारद्वाज, स्वाति दीक्षित मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed