फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meritorious daughters honored on National Girl Child Day

Baghpat News: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बेटियां हुई सम्मानित

Thu, 25 Jan 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Meritorious daughters honored on National Girl Child Day
बालिका दिवस पर सांकरौद के नाइस पब्लिक स्कूल में सम्मानित की गई बालिकाएं। स्रोत शिक्षक
बागपत। राष्ट्रीय बालिका दिवस और यूपी दिवस पर लोकमंच पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां मेधावी बेटियों के अलावा किसान, अधिकारी, छात्र और महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके उपरांत जिले की मेधावियों और किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल टॉपर कुमारी मानसी शर्मा और इंटरमीडिएट टॉपर आकांक्षा शर्मा को प्राेबेशन विभाग की ओर से 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा सीमा, वंदना, सौरभ, नैतिक आयुष्मान कार्ड लाभार्थी रहीसा व मुन्नी शरीफ, प्रगतिशील किसान चाहत, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, नैनेश्वर चंद, विनीत कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सहकारिता विभाग की बी पैक्स समिति के अंतर्गत सरूरपुर, दोघट, नांगल, दाहा, बिजरोल को आयुष विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। यूपी दिवस के अवसर पर लोकमंच पर कृषि विभाग, गन्ना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सोशल सेक्टर सहकारिता, शिक्षा, बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष विभाग और सूचना विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में मानव कंकाल आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो योग के आसन करके दिखाए गए और उनको अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक दुर्ग विजय सिंह, सहायक आयुक्त सहकारिता इंदू सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
छपरौली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली में राष्ट्रीय बालिका दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्डन नीलम तोमर, शिक्षिका मधु चौधरी, मंजू मलिक, मंजू चौहान, वसुंधरा, साक्षी, अनामिका, कनक, नैंसी, पूर्वी, प्रियांशी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed