फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mercury was growing diseases

मरकरी से बढ़ रहीं बीमारियां

Sun, 22 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 22 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पेयजल में  रासायनिक तत्व मरकरी के बढ़ने से बच्चों में बीमारियां बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल मेें मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे बच्चों की हड्डियां कमजोर हो रही है। इसके अलावा खून की कमी, लीवर की परेशानी और बच्चों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


पेयजल में प्रदूषण बीमारियां परोस रहा है। रासायनिक तत्वों की बढ़ोत्तरी से बीमारियां फैल रही है। रासायनिक तत्व मरकरी  के चलते लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। सीएमएस डॉ बीएलएस कुशवाहा ने बताया पेयजल में मरकरी के बढ़ने से किडनी पर असर होता है।  बच्चों की हड्डियां कमजोर पड़ रही है। बच्चों का स्वास्थ्य भी गड़बड़ा गया है। यह रसायन तत्व तेजी के साथ लोगों में अटैक करता है, धीरे-धीरे अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है, जो चिंता का कारण है। पीने के लिए पानी को उबालकर प्रयोग करें। आरओ को इस्तेमाल भी कर सकते हैं। भूगर्भ जल को फैक्ट्रियों ने कारखानों ने प्रदूषित कर दिया है।
विज्ञापन


 चिड़चिड़ेपन को समझें बीमारी
बागपत। बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यप्रकाश विमल ने बताया  मरकरी रसायन तत्व उद्योग से निकालने वाले केमिकल से बढ़ रहा है। इस रसायन तत्व से बच्चे जकड़ में आ रहे हैं। बच्चों में चिड़चिड़ापन, एक जगह न बैठना, पढ़ाई में मन नहीं लगना है तो समझो दूषित पानी पीने ने बीमार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईओ कर रहे शुद्ध पानी का दावा
बागपत। ईओ सुदर्शन चंद्र ने बताया शहर का पानी पूरी तरह शुद्ध है। हर माह पानी की जांच कराई जाती है। इसमें किसी भी तरह के कोई कमी नहीं मिली है। क्लोरिन को नियमित मात्रा में डाला जा रहा है। शहर क्षेत्र में नौ नलकूप से पानी की सप्लाई होती है। वहीं चार ओवर हैंड टैंक बने हैं। 325 हैंडपंप है, जिसे साफ सुथरा पानी निकलता है, जिसे लोग घरेलू इस्तेमाल में ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed