फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mercury dropped to 3.1 degrees, fog halts vehicle speed

पारा 3.1 डिग्री तक गिरा, कोहरे ने थाम दी वाहनों की रफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped to 3.1 degrees, fog halts vehicle speed
बागपत में हाईवे पर कोहरे के बीच जाते लोग - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। मौसम के ठंडे मिजाज से लोगों की कंपकंपी छूट गई। बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। सुबह और शाम के समय बाजार में ग्राहकों की संख्या प्रभावित हुई।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मौसम में जारी है। बृहस्पतिवार की रात पारा गिरकर 3.1 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे ठंड बढ़ गई। लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। कोहरे ने रात में ही जिले को आगोश में ले लिया। जिससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ हाईवे और ईपीई समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। शुक्रवार को दिन में भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। दस मीटर दूर तक की दृश्यता भी नहीं रही। दिन का तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में करीब छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बही, जिस कारण ठंड का प्रकोप रहा।
विज्ञापन

-
जगह-जगह जले अलाव
बागपत। ठंड के प्रकोप के कारण नगर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था रही। नगरपालिका के अलावा निजी स्थानों पर भी लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए।
---------------
गर्म पानी पिएं और खाली पेट नहीं रहें
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी से बचाव जरूरी है। पीने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। खाली पेट नहीं रहें। ठंडी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed