फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mercury dropped due to frost, shivering left

Baghpat News: पाला पड़ने से गिरा पारा, ठिठुरन से छूटी कंपकंपी

Wed, 21 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to frost, shivering left
पाला पड़ने से गिरा पारा, ठिठुरन से छूटी कंपकंपी
विज्ञापन

बागपत। दो दिन घने कोहरे के बाद बुधवार को पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। जिले का दिन का तापमान 22 डिग्री और रात का तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया है। सर्दी अधिक होने के कारण नगर के गली-मोहल्ले से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और जगह-जगह लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार और मंगलवार को कोहरा होने से लोगों को परेशानी हुई, वहीं बुधवार को पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी बढ़ने से सुबह के समय गली-मोहल्ले सुनसान रहे। लोग जरूरी काम होने पर अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

मुख्य रास्तों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही काफी कम रही। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाए। नगर के कोर्ट रोड, सोनीपत बस स्टैंड, होलिका चौक, बड़ा बाजार, पुराना कस्बा, पांडव रोड, तहसील रोड पर लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की और गली मोहल्लों में लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गेहूं की फसल के लाभदायक है पाला
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरा और पाला गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, जबकि कोहरा और अधिक पाला पड़ने पर सरसों और आलू की फसल में बीमारी लगने का खतरा बढ़ जाता है। कोहरा अधिक पड़ने पर आलू की फसल में झुलसा और सरसों की फसल में माहू रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि कोहरा और पाला से आलू और सरसों की फसल में हल्का पानी देकर फसल के चारों और धुआं करने से फसल को बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने फसल में कीट लगने पर किसानों को कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed