फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Merchants meet DM with MP representative to open market

बाजार खुलवाने के लिए सांसद प्रतिनिधि के साथ डीएम से मिले व्यापारी

Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Merchants meet DM with MP representative to open market
बाजार खुलवाने के लिए सांसद प्रतिनिधि के साथ डीएम से मिले व्यापारी
विज्ञापन

बागपत। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह के साथ बड़ौत के व्यापारी डीएम शकुंतला गौमत से मिलें। व्यापारियों ने डीएम से उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए बाजार खोले जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। डीएम ने उन्हें सर्वे कराकर बाजार खोलने की अनुमति देने का आश्वासन दिया।

उनका कहना है कि पिछले तीन माह से व्यापार ठप पड़ा है। व्यापारी वर्ग कर्ज में डूब रहा है। बाजार न खुलने से सबसे अधिक परेशानियां व्यापारियों को झेलनी पड़ रही है। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि बाजार न खुलने से व्यापारियों के साथ जनता को भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कुछ व्यापारी चोरी-छुपे ओवररेट पर सामान बेच रहे है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में अधिक दाम देकर सामान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से व्यापारियों व लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए बाजार खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जिस क्षेत्र में हाल-फिलहाल में कोरोना के केस मिले है, ऐसे क्षेत्रों में बाजार खोलने की अनुमति नही मिल सकेगी। हालांकि जिन क्षेत्रों में कोरोना के केस नही है, वहां पर बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में विशाल जैन, कुलदीप जैन उर्फ गुड्डू, अनुज जैन, शरद जैन, नवीन जैन, आलोक जैन, प्रवीण जैन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed