फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meeting concluded at RLD office on Delhi-Saharanpur Highway

जंयत चौधरी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की भरी हुंकार

Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meeting concluded at RLD office on Delhi-Saharanpur Highway
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 30 अक्टूबर को जयंत चौधरी की नगर में होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आहवान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने कहा कि बड़ौत में होने वाली चौधरी जयन्त सिंह की आर्शीवाद पथ रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त है। आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। युवाओ को रोजगार नही मिल रहा है, प्रदेश की जनता रालोद के साथ खडी हो है। चौधरी जयन्त सिंह को सभी जगह आर्शीवाद पथ रैलियो में पूरा जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश मे किसानो के सच्चे हितैषी चौधरी जयंत चौधरी है। सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर रैली को सफल बनाएं। बैठक को सम्बोघित करते हुए प्रभारी रामसरस पोनिया ने कहा कि रालोद हर वर्ग की हितेर्षी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व जंयत चौधरी के हाथ मजबूत करने का आहवान किया। बैठक मेंपूर्व विधायक डा अजय कुमार, पूर्व विधाय वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डा अजय तोमर, जिलाध्यक्ष डा0 जगपाल सिंह, अहमद हमीद,अरुण तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, विश्वास चौधरी, डा योगेश जिंदल, सुरेश मलिक, सोमपाल राठी चैयरमेन, शरद तोमर, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, राजू तोमर सिरसली, मनोज तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed