अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ के कंवरसैन क्लब ने जीत दर्ज की। इसमें विजेताओं को फकीरा स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
आयोजक मोहित राजपूत ने बताया कि बुधवार को पहलो सेमीफाइनल मैच में नंदपुरा मेरठ ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ स्पोर्ट्स क्लब ने मानव स्पोर्ट्स क्लब को हराया। तीसरे सेमीफाइनल मैच में मानव स्पोर्ट्स क्लब ने पहलवान क्लब को हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबला नंदपुरा मेरठ व कंवरसैन क्लब मेरठ के बीच हुआ। इसमें कंवरसैन क्लब ने 14 अंकों से जीत हासिल कर ट्रॉफी जीती। आशीष ऑलराउंडर व आकाश बेस्ट खिलाड़ी चुने गए।
यहां चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नीरज कुमार, आलोक मानव, कोच सचिन राजपूत, विधायक प्रतिनिधि पूर्व सभासद राकेश कुमार, विकास कुमार, रवींद्र सिंह, मुकेश शर्मा, पवन ठेकेदार, श्रीपाल आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।