फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut news, Bagpat Daughter married to An American bride groom

बागपत की बेटी ने अमेरिकी दूल्हे संग की सगाई, विदेशों मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों को उठाया लुत्फ

Sun, 13 Oct 2019 07:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Oct 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Bagpat Daughter married to An American bride groom
बागपत की बेटी अंजलि अपने माता पिता व पति ऐल्बट के साथ - फोटो : अमर उजाला
बावली गांव की बेटी ने रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रॉयल स्टेप में हिन्दू रीति रिवाज के साथ अमेरिका के इंजीनियर के साथ सगाई रचाई। इस दौरान अमेरिका से आए विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन


सर्वोदय इंटर कॉलेज बावली के पूर्व प्रधानाचार्य व जिला आर्य प्रतिनिधि बागपत के प्रधान बावली गांव निवासी रामपाल सिंह की बेटी अंजलि जो अमेरिका में एक कंपनी में इंजीनियर है, उन्होंने रविवार को हिन्दू-रीति रिवाज के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रॉयल स्टेप में अमेरिका के रहने वाले ऐल्बर्ट पुत्र माइकल टैक्की के साथ धूमधाम से सगाई रचाई। 
विज्ञापन

अंजलि की माता डा नीरा तोमर भी महलूमल कन्या इंटर कॉलेज दरौला में प्रधानाचार्या पद पर कार्यरत है। दोनों परिवार की सहमति से यह सगाई रविवार को धूमधाम से भारतीय संस्कृति व हिन्दू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस दौरान विदेशी दूल्हे के साथ उनकी माता एस्टेला व उनके पिता माइकल टैक्की के अलावा 50 विदेशी मेहमानों का दल सगाई समारोह में शामिल हुए। 

इस दौरान विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया और सगाई कार्यक्रम में आए लोगों से भारतीय संस्कृति जानी। सगाई कार्यक्रम में आए विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक अजय तोमर, भाजपा नेता जयप्रकाश तोमर, देवेन्द्र आर्य सहित अन्य गणमान्य लोगों व मेहमानों का आर्यवीर दल पश्चिमी उप्र के प्रभारी मंत्री रवि शास्त्री व पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने स्वागत किया। 

19 में नैनीताल में संपन्न होगी शादी
अंजलि के माता प्रधानाचार्य डा नीरा तोमर ने बताया कि सगाई में आए विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति का जमकर लुफ्त उठाया। विदेशी मेहमानों ने भी भारतीय वेशभूषा धारण कर रखी थी। उन्होंने बताया कि अभी चार दिनों तक हल्दी, मेंहदी व महिला संगीत का कार्यक्रम चलेगा। बताया कि 19 अक्टूबर में नूकुचिया ताल नैनीताल में शादी संपन्न करायी जाएगी।

पांच साल से अमेरिका की कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है अंजली
पिता रामपाल सिंह ने बताया कि अंजली की प्राथमिक शिक्षा बड़ौत में हुई। इसके बाद मेरठ से अंजलि ने हाईस्कूल व इंटर उत्तीर्ण की। बाद में गुडगांव से अंजलि ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बाद में वह अमेरिका में एमबीए की पढ़ाई के लिए गयी। एमबीए की पढ़ाई पूर्ण कर वहीं पर एक कंपनी में पिछलें पांच साल से इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed