फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medical store raided, sale banned

मेडिकल स्टोर पर छापा, कागज नही दिखाने पर दवाईयों की बिक्री पर लगाई रोक

Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Medical store raided, sale banned
स्टोर पर दो दवा संदिग्ध मिलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस रिनुअल व अन्य कागजात तथा दवा के बिल नहीं दिखा पाया। स्टोर पर दो दवा संदिग्ध मिलीं। इस पर औषधि निरीक्षक ने दोनों दवा के नमूने लेकर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी है। स्टोर संचालक को दवा के क्रय बिल तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि शुक्रवार को खेकड़ा में कौशिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर संचालक दस औषधि के क्रय बिल नहीं दिखा पाया। मेडिकल स्टोर पर दो संदिग्ध औषधि (एंटीबायोटिक सिप्लॉक्स 500 और खून पतला करने की इकोस्प्रीन 150 औषधि) का जांच के लिए नमूना लिया। उन्होंने स्टोर संचालक को दस औषधि एवं संग्रहित नमूने के क्रय बिल तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। दवा के क्रय-विक्रय के अभिलेख सत्यापन के लिए कार्यालय में प्रस्तुत करने तक दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है। दवा की अनुमानित कीमत पांच हजार रुपये है। निरीक्षण में संचालक फर्म के कागज भी नहीं दिखा पाया। जिस पर मेडिकल स्टोर को बंद कर दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed