{"_id":"62fbf32319ae3068dd7dd699","slug":"medical-in-charge-did-not-handle-the-charge-dm-sought-response-from-cmo-baghpat-news-mrt601322622","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा प्रभारी ने नहीं संभाला चार्ज, डीएम ने सीएमओ से जवाब तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा प्रभारी ने नहीं संभाला चार्ज, डीएम ने सीएमओ से जवाब तलब किया
विज्ञापन
चिकित्सा प्रभारी ने नहीं संभाला चार्ज, डीएम ने सीएमओ से मांगा जवाब
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर से ग्वालीखेड़ा की पीएचसी पर तबादले के एक महीने बाद भी चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने चार्ज नहीं संभाला है। मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने चिकित्सा प्रभारी के चार्ज न संभालने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर सीएमओ से जवाब तलब किया है।
धनौरा सिल्वरनगर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित त्यागी व फार्मासिस्ट के बीच विवाद के कारण सीएमओ ने धनौरा सिल्वरनगर के चिकित्सा प्रभारी का स्थानांतरण ग्वालीखेड़ा और ग्वालीखेड़ा के पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. वरुण शर्मा का स्थानांतरण धनौरा सिल्वरनगर कर दिया था। स्थानांतरण के बावजूद धनौरा सिल्वरनगर के चिकित्सा प्रभारी ने चार्ज नहीं संभाला है। जहां मरीजों को परेशानी होने के कारण पूर्व प्रधान दीपक शर्मा समेत अन्य मंगलवार को डीएम से मिले। जिसके बाद चिकित्सा प्रभारी के चार्ज न संभालने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर डीएम राजकमल यादव ने सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि डॉ. वरुण शर्मा ने मंगलवार को धनौरा सिल्वरनगर का चार्ज संभाल लिया है, जबकि डॉ. अमित त्यागी को जल्द चार्ज न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वह चार्ज नहीं संभालते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।