फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meat businessman was murdered in protest against illegal relations

अवेध संबंधों के विरोध में की थी मीट व्यवसायी की हत्या

Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Meat businessman was murdered in protest against illegal relations
अवैध संबंधों के विरोध में की थी मीट व्यवसायी की हत्या
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। लाइनपार बस्ती में सोमवार रात हुई मीट व्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद पत्नी और दो पड़ोसी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के महिला के साथ संबंध थे, जिसका मीट व्यवसायी विरोध करता था।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे लाइनपार बस्ती में मीट व्यवसायी बरकत अली की पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के चाचा सुहैब ने खेकड़ा कोतवाली में बरकत की पत्नी और पड़ोसी युवकों शिबू उर्फ शोएब व नौशाद को नामजद कराया था। पुलिस ने देर रात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मीट व्यवसायी की पत्नी के पड़ोसी दोनों युवकों से संबंध थे। बरकत अली इसका विरोध करता था। सोमवार रात इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने दोनों आरोपियों को मौके पर बुला लिया था। बात बढ़ने पर आरोपियों ने बरकत अली की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में अन्य युवकों के भी शामिल होने का आरोप
मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे लाइनपार बस्ती के कई लोग खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी से मिलकर बताया कि इस हत्या में अन्य युवक भी शामिल हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाए। कोतवाल ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान इस्लाम, उमरदराज, साबिर, वाहिद, हबीब, मोहम्मद उमर, रहीसुद्दीन, इस्लाम, मुस्ताक अहमद, शाहनवाज, याकूब आदि मौजूद रहे।

शव को किया सुपुर्द ए खाक
बरकत अली का शव पोस्टमार्टम के बाद खेकड़ा पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed