{"_id":"5ee275618ebc3e42fb10a0c3","slug":"mata-colony-ketipura-and-new-colony-included-in-containment-zone-baghpat-news-mrt4858532146","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता कॉलोनी, केतीपुरा व न्यू कॉलोनी कंटेनमेंट जोन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता कॉलोनी, केतीपुरा व न्यू कॉलोनी कंटेनमेंट जोन में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर के केतीपुरा मोहल्ला, माता कॉलोनी, न्यू कॉलोनी और असारा गांव में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन में शामिल किया। डीएम शकुंतला गौतम ने एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और संबधित सीएचसी चिकित्साधिकारियों को कंटेनमेंट एरिया को सील करने और स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि उक्त सभी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टैप डिलीवरी, सैनिटाइजर कांटेक्ट ट्रेसिंग/ सर्विलांस को छोड़कर अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। जोन में किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी। आकस्मिक स्थिति में पुलिस अधिकारी अथवा मजिस्ट्रेट को जानकारी देने के बाद ही एरिया से बाहर जाने की अनुमति होगी। इन क्षेत्रों में चिकित्सा टीम, सैनिटाइजेशन टीम व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा अन्य का प्रवेश वर्जित रहेगा।
पुलिस टीम संघन पेट्रोलिंग कर लॉकडाउन का पालन कराएगी। कोरोना का केस मिलने पर मेरठ रोड की न्यू कॉलोनी को एपी सेंटर से पूरब दिशा में मान ट्रैक्टर तक, पश्चिम में वंदना चौक तक, उत्तर में जैन मंदिर तथा दक्षिण में मेरठ रोड़ तक, केतीपुरा मोहल्ले को एपी सेंटर से पूरब में पांडव रोड, पश्चिम में महामाया चौक, उत्तर में हबीब मेयर के मकान तक तथा दक्षिण में राजू लुहार के मकान तक, माता कॉलोनी को एपी सेंटर से पूरब में पांडव रोड तक, पश्चिम में काली माता मंदिर, उत्तर में बड़ा बाजार व दक्षिण में बसीर के स्कूल तक, असारा गांव में मरीज की आबादी वाले मजरे को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया। गांव में एक से अधिक मरीज मिलने पर मजरे की आबादी कंटेनमेंट जोन में होगी और गांव के आसपास पड़ने वाले गांवों के मजरे बफर जोन में आएंगे।