फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Masterji, pass it, otherwise the girlfriend will leave.

Baghpat News: मास्टरजी पास कर देना, नहीं तो गर्लफ्रेंड छोड़कर चली जाएगी

Tue, 21 Mar 2023 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Masterji, pass it, otherwise the girlfriend will leave.
- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने लिखी अजीब बात, परीक्षक भी चौंक रहे
विज्ञापन

- किसी ने शायरी लिखी तो कोई पिता की बीमारी व शादी टूटने की बात लिखकर पास करने की अपील कर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। मास्टरजी मुझे जरूर पास कर देना, फेल हो गया तो मेरी गर्लफ्रैंड मुझे छोड़कर चली जाएगी। यह कोई डायलॉग नहीं, बल्कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने पास होने के लिए इस तरह से परीक्षकों से मार्मिक अपील की है। किसी ने शायरी लिखकर तो कोई पिता की बीमारी व शादी टूटने की बात लिखकर परीक्षकों से पास करने की अपील कर रहा है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थी नई-नई जुगत लगाते है। सबसे ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं में नंबर लेने के लिए मार्मिक अपील करते है। यहां श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत में बनाए गए इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र में कुछ इस तरह ही देखने को मिल रहा है। जहां रसायन विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में किसी ने शायरी लिखकर नंबर देने की अपील की है तो किसी ने अन्य कारण बताकर पास करने की बात लिखी।
विज्ञापन

-
मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां एल्कोहल कम था
मूल्यांकन केंद्र श्री यमुना इंटर काॅलेज में मंगलवार को रसायन विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। जहां एक छात्र की उत्तर पुस्तिका में लिखा हुआ था कि हमें तो केमिस्ट्री ने लूटा, फिजिक्स में कहा दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां एल्कोहल कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गुरुजी पास नहीं हुआ तो शादी टूट जाएगी
उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने लिखा है कि गुरुजी मैं कई बार फेल हो चुका हूं। उम्र होने के कारण घर वालों ने शादी तय कर दी है। अब भी फेल हो गया तो शादी भी टूट जाएगी। इसलिए पास जरूर कर देना।
--
बीमारी का बना रहे बहाना
परीक्षकों ने बताया कि उत्तर पुस्तिका में रुपये भी निकल रहे है। कोई रुपये देकर पास होने की उम्मीद जता रहा है तो कोई अपने माता-पिता को बीमार बताकर पास करने की अपील कर रहा है। एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि उसके पिता काफी समय से बीमार चल रहे हैं, अगर वह फेल हो गया तो उसके पिता को दुख होगा। गुरुजी कृपा करके परीक्षा में पास कर देना।

-
विद्यार्थी कुछ भी लिख देते हैं
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह कहते है कि विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका में कुछ भी लिख देते हैं। पहले भी इस तरह से उत्तर पुस्तिका में लिखा हुआ मिलता था। लेकिन कोई यह सोचता हो कि इस तरह से कोई मार्मिक अपील से पास कर देगा तो यह उनकी गलतफहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed