फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Martyrdom Day tribute to Rajiv Gandhi

शहीदी दिवस पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

Sun, 22 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 22 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ही देश में कंप्यूटर क्रांति लेकर आए थे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि देश को प्रगति पर लाने के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किए थे। जिला संगठन मंत्री महेश शर्मा, प्रमोद, कासिम अल्वी, धर्मवीर, राहुल ठाकुर, जैनपाल चौहान, बाबू खान, पीतम सिंह, अयूब खान मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल के अनिल देव त्यागी के कार्यालय पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी ही संचार क्रांति के जनक थे। उनकी बदौलत युवा आईटी क्षेत्र में ऊंचाईयों पर पहुंचे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष पंडित अमर सिंह शर्मा ने कहा कि पंचायत राज कानून देकर विकास के रुपये गांव पंचायतों को देने का कार्य राजीव गांधी ने किया। शक्ति सिंह एवं वकील अहमद ने कहा राजीव गांधी युवाओं को भारत की रीढ़ मानते थे। युवाओं को हर क्षेत्र में भागीदारी दी। इस दौरान दीपांशु यादव, अमित मान, सरफराज, समशुद्दीन, रामछैल, ब्रजमोहन, रोहित, धर्मपाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत में बावली रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार की अध्यक्षता व नगराध्यक्ष राकेश शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर से जोड़ा। राजीव गांधी किसानों, मजदूरों और गरीबों के मसीहा थे। इस दौरान घनश्याम शर्मा, देवेंद्र चौहान, कांता, नरेंद्र, हरिकिशन, सोहनवीर, रामकुमार, ओंकार, अमित, राजपाल, मंगल, शकील शामिल रहे। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत मिशन 2017 के लिए कार्यालय पर दो दिवसीय शिविर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed