फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Martyr's wife's land occupied, crop destroyed

शहीद की पत्नी की जमीन पर कब्जा, फसल उजाड़ी

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Martyr's wife's land occupied, crop destroyed
बागपत : बरवाला गांव में जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। बरवाला गांव में शहीद की पत्नी की जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे उजाड़ने और उस पर कब्जा करने का आरोप लगा है। शहीद की पत्नी ने तहसील में शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। उधर प्रशासन ने उक्त जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाते हुए पांच बीघा जमीन पर कब्जा दिला दिया, जबकि एक बीघा पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

बरवाला गांव की रहने वाली महेंद्री ने बताया कि उसके पति जयपाल वर्ष 1971 में पाकिस्तान से हुई जंग में शहीद हो गए थे। जिसके बाद सरकार ने छह बीघा जमीन खेतीबाड़ी के लिए उसे दी थी। आरोप लगाया कि अब उसने उक्त जमीन पर मेहंदी की फसल उगा रखी है, जिस पर कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चलवाकर फसल उजाड़कर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अब उसकी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम ने मकान निर्माण रुकवा दिया। उधर, एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने बताया कि शहीद की पत्नी की जमीन पर कब्जा होने का मामला जानकारी में नहीं है। बरवाला गांव में टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed