फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married women strangled

विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Sun, 28 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Married women strangled
बागपत के सरूरपुर गांव स्थित ईंट भट्टे पर पारिवारिक कलह में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मायके वालों ने पति समेत चार लोगों पर हत्या का अंदेशा जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों को पकड़ लिया है। उधर, आरोपी  पति भट्ठे के लेबर ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


मेरठ के जानी गांव के रहने वाले (हाल निवासी लोनी) युवक अय्यूब का कहना है कि उसकी बहन शबाना (26) की शादी पांच साल पूर्व बाम गांव के आस मोहम्मद से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। आस मोहम्मद अपने परिवार के साथ सरूरपुर गांव के एमबीएफ भट्टे पर ईंट पथाई का कार्य करता था। शबाना के घर पर अधिकांश झगड़ा होता रहता था। शनिवार सुबह उसके जीजा का फोन आया।
विज्ञापन


उसने बताया कि शबाना को लेबर ठेकेदार ने मार दिया है। सूचना मिलते ही जब परिवार के लोग भट्टे पर पहुंचे तो शबाना मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे अंदेशा है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसके जीजा आस मोहम्मद ने अपने भाई मीरहसन, ताऊ अलीहसन और भट्ठे के लेबर ठेकेदार मनोज के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या की है। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर ठेकेदार ने की हत्या
बागपत। आरोपी आस मोहम्मद का कहना है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह ईंट पथाई के लिए पसार में चला गया था। इसी दौरान परिवार की एक बच्ची ने उसे जानकारी दी कि शबाना जमीन पर पड़ी हुई है। वह कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी मृत मिली। उसका आरोप है भट्टे के लेबर ठेकेदार ने शबाना के साथ दरिंदगी करने के बाद हत्या की है। उसे केस में झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed