फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman thrown out of house for asking money for clothes

Baghpat News: कपड़ों के लिए रुपये मांगने पर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 31 Jan 2024 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for asking money for clothes
संवाद नयूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। बरवाला गांव में कपड़ों की खरीदारी के लिए रुपये मांगने पर पति और सांस ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसका पता चलने पर मायके वालों ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

शामली जिले के ऊन गांव के रहने वाले चांदवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी दस साल पहले बरवाला गांव के संदीप के साथ हुई थी। मंगलवार को उसकी बहन ने अपने पति और सास से कपड़े खरीदने के लिए रुपये मांगे तो उसके पति, सास-ससुर ने उसकी बहन के साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें उसकी बहन घायल हो गई। घायल महिला का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, संदीप, सास संतोष, ससुर विरेंद्र निवासी बरवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed