{"_id":"619bee57099a984a2d7331b8","slug":"married-in-laws-died-in-suspicious-circumstances-baghpat-news-mrt5658237127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता की पौत्री की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेता की पौत्री की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/रमाला। रालोद नेता की पौत्री की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच शुरू कर दी। वहीं, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच को भेजने के लिए रखा गया है।
रमाला गांव निवासी रालोद के जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह कश्यप की पौत्री मीनाक्षी (23) की शादी छह महीने पहले कासिमपुर खेड़ी गांव के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के कुछ वक्त बाद ही दहेज की मांग करने लगे। इसके पूरा नहीं होने पर मीनाक्षी का उत्पीड़न करने लगे। भंवर सिंह ने बताया कि इसको लेकर कई बार विवाद हुआ तो मीनाक्षी घर आ गई। ससुराल वाले उसे बीती शनिवार को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद रविवार को उनके पास कासिमपुर खेड़ी से फोन आया कि उनकी पौत्री मीनाक्षी की मौत हो गई। परिजन गांव पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसका पता चलने पर रमाला पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। उसे सुरक्षित रखा गया है। रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।