फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 11 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married death under suspicious circumstances
बड़ौत में गांधी रोड पर गत रात्रि महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस और नायब तहसीलदार - फोटो : BARAUT
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। नगर की गांधी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने कहा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बड़ौत व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन की बहन शिल्पी जैन (32) का शव उसके कमरे में पंखे से संदिग्ध परिस्थितियों मेें लटका मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर शिल्पी जैन की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ आलोक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । बाद में इस मामले में अंकुर जैन ने शिल्पी जैन के पति राजीव जैन, दो जेठ, राजीव की बहन सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अजय शर्मा ने कहा तहरीर मिल चुकी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनसेट
शिल्पी के दोनों बच्चों को राजीव ने घर से निकाला
बड़ौत। शिल्पी जैन की 30 मई 2019 को गांधी रोड पर रहने वाले राजीव जैन के साथ दूसरी शादी हुई। राजीव की भी यह दूसरी शादी थी। शिल्पी जैन अपने घर से फैंसी ड्रेस को किराये पर देने का कार्य करती थी, जबकि उसका पति राजीव जैन बीआरसी छपरौली में तैनात है। शिल्पी जैन के दो बच्चे (नैंसी जैन (12) और पर्व जैन (10)) हैं। जबकि राजीव का बच्चा हनु (10) है। शिल्पी के भाई अंकुर जैन ने बताया कि तीन महीने पहले ही शिल्पी के दोनों बच्चों को राजीव ने घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed