फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married boyfriend and girlfriend married six years later

छह साल बाद विवाहित प्रेमी और प्रेमिका ने किया निकाह

Tue, 06 Jun 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 06 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। करीब छह वर्ष से विवाहित युवक और विवाहिता महिला का प्रेम आखिरकार परवान चढ़ गया। सोमवार को दोनों ने नगर में मौलवी के पास पहुंचकर निकाह कर लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी महिला की करीब छह वर्ष पहले खेकड़ा निवासी एक युवक के साथ निकाह हुआ था। इसी दौरान उसका खेकड़ा निवासी एक पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते महिला ने पति से तलाक ले लिया और खेकड़ा में ही किराये पर कमरा लेकर प्रेमी युवक के साथ रहने लगी।  छह माह पहले महिला का दिल्ली निवासी युवक एवं उसके प्रेमी का निकाह अमीनगर सराय निवासी एक युवती से परिजनों ने कर दिया था। इसी बीच दोनों ने अपने पति और पत्नी से तलाक लेकर प्रेम को परवान चढ़ाने की कसम खाकर साथ रहने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


 कुछ दिन बाद प्रेमी अब अपनी रटौल निवासी प्रमिका से निकाह करने से मना करने लगा। इसके चलते प्रेमिका ने निकाह न करने पर प्रेमी के खिलाफ थाने में कार्रवाई करने की चेतावनी दी। दो दिन पहले प्रेमिका ने थाने में पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र दे दिया। इसके चलते समाज के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद  प्रेमी प्रेमिका के साथ निकाह करने के लिए राजी हो गया।  सोमवार को दोनों ने मौलवी के पास पहुंचकर निकाह कर लिया और वहा से दोनों खुशी खुशी अपने घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed