{"_id":"5ef245448ebc3e430707314d","slug":"market-in-the-container-zone-no-permission-to-open-shop-baraut-news-mrt4877265152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में बाजार, नहीं मिलेगी दुकान खोलने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में बाजार, नहीं मिलेगी दुकान खोलने की इजाजत
विज्ञापन
बड़ौत। इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में बाजार खुलवाने का मुद्दा छाया रहा। बुधवार को समस्या के निदान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। उधर, एसडीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में बाजार है तो दुकान खोलने की इजाजत नहीं मिलेगी। दो-तीन दिन में कई कंटेनमेंट क्षेत्रों की अवधि पूरी हो रही है। ऐसे क्षेत्रों में दुकान खोलने की अनुमति होगी।
नेहरू रोड पर मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा योगेश जिंदल और संचालन अतुल जैन ने किया। वक्ताओं का कहना था कि संगठन नगर का बाजार खुलवाने को लेकर प्रयासरत है। तीन माह से बाजार बंद होने से व्यापारी आर्थिक तंगी झेल रहे है। जिलाध्यक्ष डा योगेश जिंदल ने कहा कि यह संगठन 10 राज्यों मेें सक्रिय है। सर्वसम्मत्ति से 24 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में अतुल जैन, अशेाक जैन, अनुज जैन, पंकज खोखर, नीरज जैन, अशोक जैन, आलोक जैन, दीपक जैन, सुभाष चंद वर्मा, संदीप जैन, पिंटी जैन, रोबिन गोयल, अंकुर जिंदल शामिल रहे। इस दौरान पूर्व सभासद पंकज खोखर को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर बड़ौत के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने बताया कि तीन महीने से बाजार बंद होने पर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील है कि नियमानुसार बाजार खुलने की अनुमति प्रदान करें।
इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि अभी नगर का बाजार कंटेनमेंट जोन में है। ऐसे में दुकानें खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बताया कि दो-तीन दिनों के अंदर ही कुछ एरिया मेें लगे कंटेनमेट जोन का समय पूरा हो जाएगा, उसके बाद बाजार खुल जाएगा।