फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market closed in protest against beating of vegetable vendors and shopkeepers

सब्जी विक्रेता और दुकानदारों की पिटाई के विरोध में बाजार बंद

Sat, 12 Mar 2022 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Market closed in protest against beating of vegetable vendors and shopkeepers
अग्रवाल मंडी टटीरी में हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
सब्जी विक्रेता की रेहड़ी में स्कूल बस की टक्कर लगने पर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

स्कूल बस चालक और उसके साथियों पर पिटाई करने का आरोप, एक घंटा बंद रहा बाजार
व्यापारियों ने चौकी पर किया हंगामा, पुलिस ने शाम तक कार्रवाई का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा टटीरी के मुख्य बाजार में रेहड़ी में टक्कर लगने का विरोध करने पर स्कूल बस के चालक और उसके साथियों ने सब्जी विक्रेता की पिटाई कर दी। बीचबचाव के लिए आए दुकानदारों को भी पिटा। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करके कस्बा चौकी पर हंगामा किया। एक घंटा बाजार बंद रहा। चौकी प्रभारी ने शाम कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। इस संबंध में पीड़ित सब्जी विक्रेता की ओर से तहरीर दी गई है।

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी कुलदीप पुत्र आनंदपाल मुख्य बाजार में ठेली लगाकर सब्जी बेचता है। उसने बताया कि शनिवार को बाजार से गुजरते समय एक स्कूल की बस ने उसकी ठेली में टक्कर मार दी। विरोध जताने पर बस चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और उसकी पिटाई की। इस पर हंगामा हो गया। बीच बचाव में आए दुकानदार लीलू, दीपक व बृजेश को भी पिटा गया। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करके हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कस्बा पुलिस चौकी पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जल्द कार्रवाई न होने पर सड़क जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी। टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र त्यागी ने व्यापारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, मनीष गुप्ता, प्रवीण उर्फ जोनी, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र, कृष्णपाल, अजय, दीपक, सुशील, बिट्टू, आशीष जैन, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में सब्जी विक्रेता कुलदीप की ओर से तहरीर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed