फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market buzzing from the city to the countryside, there was a lot of shopping

Baghpat News: नगर से देहात तक गुलजार रहे बाजार, खूब हुई खरीदारी

Sat, 22 Apr 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing from the city to the countryside, there was a lot of shopping
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/अग्रवाल मंडी टटीरी। ईद-उल-फितर पर शुक्रवार को नगर और देहात के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने दिन भर खूब खरीदारी की और देर शाम तक बाजारों में रौनक रही। ईद से पहले दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। बाजार में ग्राहकों की भीड़ अधिक होने से व्यापारी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

ईद से पहले शहर से लेकर देहात तक के बाजार गुलजार रहे। त्योहार को लेकर लोगों को खूब खरीदारी की। बाजारों में कपड़ों, जूता-चप्पल, मेवा की खूब बिक्री हुई। इनके अलावा क्राॅकरी का सामान, चूड़ी, शृंगार का सामान, सिंवईं, जूता, चप्पल, रेडीमेड कपड़े, कुुर्ता-पायजामा, टोपी, मेहंदी खूब बिके।
विज्ञापन

बागपत के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना बाजार, शुक्र बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ रही। उधर बड़ौत के नेहरू मार्केट, शहीद गंज बाजार, मोरगंज बाजार, दाल मंडी, पुरानी मंडी, गुच्छा मार्केट में लोगों ने ईद को लेकर खरीदारी की। इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी, खेकड़ा, कस्बा अमीनगर सराय के बाजारों में भी दिन भर ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुर्ता पायजामा, टोपी और जींस की बिक्री बढ़ी
ईद पर रेडिमेड गारमेंट की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। समाज के लोगों ने सूती कुर्ता पायजामा, टोपियां और युवाओं ने जींस और टी-शर्ट की खरीदारी की। वहीं महिलाओं ने लहंगा, सिल्क और सूती सूट सलवार की खरीदारी की। बच्चों में ईद को लेकर उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने भी अपने लिए नए-नए कपड़े खरीदे।
---
शृंगार की दुकानों पर रही महिलाओं की भीड़
त्योहार को लेकर शुक्रवार को महिलाओं और लड़कियों ने भी खरीदारी की। शृंगार की दुकानों पर दिन भर महिलाओं की भीड़ लगी रही। किसी ने रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदी तो किसी ने मेहंदी लगवाई और शृंगार कर अन्य सामान खरीदा।
---
खूब बिका सजावट का सामान
ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शृंगार की दुकानों पर जहां महिलाओं की भीड़ रही, वही लोगों को ईद को लेकर सजावट का भी खूब सामान खरीदा। लोगों ने त्योहार पर घरों को सजाने के लिए झालर और रंगबिरंगी लाइट खरीदी। प्रदीप क्रॉकरी एंड गिफ्ट आइटम के संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि घरों को सजाने के लिए लोगों को झालर और रंग-बिरंगी लाइटें खूब पसंद आ रही हैं।
---
व्यापार अच्छा होने से खुश दिखे व्यापारी
बागपत। ईद के त्योहार को लेकर बाजार काफी अच्छा रहा। अधिकांश दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। व्यापार अच्छा होने से व्यापारियों खुश दिखे।
कपड़ा व्यापारी सूर्य प्रकाश चौहान ने बताया कि ईद के त्योहार पर काफी अच्छा कारोबार हुआ है। रेडिमेड कपड़ों के अलावा बिना सिले कपड़ों की भी खूब बिक्री हुई है। सबसे अधिक बिक्री कुर्ता पायजामा और शूट सलवार की हुई है। रेडिमेड कपड़ा व्यापारी आबिद का कहना है कि ईद के त्योहार पर रेडीमेड कपड़ो की बिक्री बढ़ी है। लोगों को रेडिमेड कुर्ता पायजामा के अलावा जींस और टीशर्ट काफी पसंद आ रहे है।
टोपी विक्रेता मोहम्मद अहसान का कहना है कि इस बार ईद पर टोपियों की बिक्री बढ़ी है। दुकान पर आई टोपियां लोगों को काफी पसंद आई। इससे अधिक जाली वाली और कपड़े की गोल टोपी की बिक्री हुई है।

सेवईं विक्रेता जावेद का कहना है कि ईद पर काफी अच्छा कारोबार हुआ है। सुबह से ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरु हो गई थी और देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed