फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many brothers, 'The Kashmir Files', started cheering for Mother India

खूब भाई ‘द कश्मीर फाइल्स’, लगे भारत मां के जयकारे

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Many brothers, 'The Kashmir Files', started cheering for Mother India
बड़ौत में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को देखने पहुंची महिलाएं। - फोटो : BARAUT
ब्लाक प्रमुख खेकड़ा ने कई महिलाओं के साथ देखी फिल्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाया गया है। बुधवार को ब्लाक प्रमुख खेकड़ा ने कई महिलाओं के साथ इस फिल्म को देखा। सिनेमाहाल के अंदर ही भारत माता की जय के नारे गूंजे।

बुधवार को खेकड़ा ब्लाक प्रमुख रश्मि धामा के साथ कई महिलाएं और कार्यकर्ता आई म्यूजिका सिनेमाघर में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने पहुंची। फिल्म देखते हुए महिलाओं ने भारत मां के जमकर नारे लगाए। महिला पूजा, आरती, मोनिका ने बताया कि वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं, लेकिन अब एक ऐसी फिल्म नहीं देखी थी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था। सुनीता, संगीता ने बताया कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ हुए नरसंहार की सच्ची कहानी है। ब्लाक प्रमुख रश्मि धामा ने बताया कि फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। उधर, सिनेमाहाल में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए दर्शकों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed