फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many bovines died in Sarurpur Gaushala

सरूरपुर की गोशाला में कई गोवंशों की मौत, कुत्ते नोंच रहे मृत शरीर

Tue, 04 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Many bovines died in Sarurpur Gaushala
बागपत। सरूरपुर कलां की गोशाला में पिछले कुछ दिनों में कई गोवंशों की मौत हो गई। उनके मृत शरीर भी गड्ढे में दबाए नहीं जा रहे हैं। गोशाला में ही उन्हें कुत्ते नोंच रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

सरूरपुर गोशाला में करीब 700 गोवंश हैं। उनकी देखरेख के लिए सिर्फ तीन कर्मचारी तैनात हैं। पिछले कई दिनों से गोवंशों की हालत काफी खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोवंशों को ठीक से चारा भी नहीं दिया जा रहा है। सूखा भूसा उनके सामने डाल दिया जाता है। हरा चारा या चोकर भी नहीं दी जाती है। बीमार गोवंशों का उपचार भी नहीं कराया जा रहा है। जिससे उनकी मौत हो रही है। पिछले कुछ समय में ़कई गोवंशों की मौत हो गई है। उनके मृत शरीर खुले गड्ढों में डाल दिए जाते हैं। जिन्हें जंगली कुत्ते नोंचते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंश सड़क पर घूमते हुए ही यहां से बेहतर थे। उन्होंने गोवंशों की सही देखभाल और पर्याप्त चारे की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed