फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   mantra..

कोरोना मुक्ति के लिए घरों में किया ण्मोकार महामंत्र का जाप

Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
mantra..
कोरोना मुक्ति के लिए घरों में किया ण्मोकार महामंत्र का जाप
विज्ञापन

बड़ौत। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर सुरेश जैन रितुराज के आह्वान पर बुधवार को श्रुत पंचमी पर संपूर्ण भारत में एक दिन एक ही समय पर एक करोड़ ण्मोकार महामंत्र अनुष्ठान के महायज्ञ में जैन मिलन वर्द्धमान के सदस्यों ने अपने अपने घर में परिवार के साथ महामंत्र ण्मोकार मंत्र के लिपिबद्ध उच्चारण किया और ण्मोकार महामंत्र करके प्रभु की आराधना भक्ति की।

आदिश जैन ने बताया कि अनादि अनंत ण्मोकार महामंत्र का ऐसा मजबूत सुरक्षा कवच है जो हम सबकी रक्षा के साथ-साथ वैश्विक कोरोना महामारी को समाप्त करने एवं मानव जगत पर आए संकट शीघ्र दूर करेगा। इसी उद्देश्य के साथ महामंत्र ण्मोकार जाप किया। आदिश जैन बताया जैन परंपरा में श्रुत पंचमी महा पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन जैन परंपरा का प्रथम ग्रंथ लिपिबद्ध किया गया । इसके पूर्व ज्ञान को कंठ में रखने की परंपरा रही, इसलिए इस महा पर्व को पूरे भारत देश में अतीव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है । ज्येष्ठ शुक्ल की पंचमी तिथि जैन परंपरा में सदियों से मनाई जा रही है। इस दिन शास्त्र भंडारों में रखे प्राकृत, संस्कृत आदि के समीप विराजमान करके उनकी योजनाएं बनाई जाती है। गृहस्थ लोग शास्त्रों की सुरक्षा के लिए शास्त्रों के प्रकाशन के लिए यथा शक्ति दान करते हैं। श्रुत पंचमी जैन धर्म में शास्त्र अवतरण का पर्व कहा जाता है। महावीर जयंती आदि की तरह से ही इस ज्ञान पर्व को बड़े उत्साह व श्रद्धा आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन शास्त्रों की विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा निकाली जाती हैं। यह पर्व ज्ञान आराधना का मांगलिक महा पर्व है। इस महामंत्र ण्मोकार कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर अमित जैन, वीर मुकुल जैन, अनिल जैन, आदिश जैन, नितिन सिद्धार्थ, भारत प्रसून, पुनीत, तुषार, अंकित, सुधीर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed