फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   mango news

Baghpat News: दिल्ली आम महोत्सव...हर कोई हुआ रटौल आम का दीवाना

Sun, 29 Jun 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
mango news
रटौल। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 34वां आम महोत्सव 27 जून से शुरू हो गया। जहां बागपत का रटौल आम छाया रहा। देशभर से आए आम के शौकीनों ने महोत्सव में रटौल आम के स्वाद और खुशबू का लुत्फ उठाकर इसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन

कस्बा रटौल के हबीब चौहान और चौधरी गुलाब रब्बानी ने दिल्ली आम महोत्सव में स्टाॅल लगाकर रटौल आम का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गत दिवस महोत्सव का उद्घाघाटन किया। महोत्सव में रटौल आम हर किसी की पसंद रहा। देशभर से आए लोगों ने रटौल आम की खुशबू तथा स्वाद का लुत्फ लिया। जो रटौल आम की स्वाद चखता, वहीं खुद को इसकी प्रशंसा करने नहीं रोक पाता। रटौल के दोनों आम उत्पादकों ने महोत्सव में आए लोगों को रटौल प्रजाति की खूबियां गिनवाईं। दिल्ली आम महोत्सव में देशभर से 290 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को पहले स्थान पर रहने वाले आम की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि रटौल में 500 बीघा जमीन पर आम के बाग हैं तथा यहां आम की 150 प्रजातियां हैं।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed